73 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका

0

दिल्ली
श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कम से कम 73 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। देश के मत्स्य पालन मंत्रालय के अधिकारियों ने आज इस आशय की जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को गिरफ्तार किया

रिहाई की तारीख बताए बगैर अधिकारियों ने कहा कि यहां मौजूद भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद मंत्रालय ने मछुआरों की रिहाई के लिए जरूरी सिफारिशें कर दी हैं।

इन सभी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के श्रीलंकाई क्षेत्र में छह से 21 जुलाई के बीच कथित रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  ढाका में पुलिस के छापेमारी में पकड़े जाने के डर से महिला उग्रवादी और उसके साथी ने खुद को उड़ाया

मत्स्य पालन मंत्री महिन्दा अमरासवीरा ने कल कहा था कि मछुआरों की रिहाई के बावजूद, कोई भारतीय नौका नहीं छोड़ी जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप का ‘मेक इन अमेरिका’ हुआ फ्लाफ, शर्मिंदगी के चलते सलाहकार परिषदों से CEO ने दिया इस्तीफा

श्रीलंका ने उन खबरों को भी खारिज किया है कि देश अपनी समुद्री सीमा में कुछ हद तक मछली पकड़ने की अनुमति देगा।