यूपी इलेक्शन: राजनाथ का छलका दर्द कहा ‘मुसलमानों को भी टिकट मिलना चाहिए था’

0
राजनाथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : राजनीतिक रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज चौथा चरण है। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बीजेपी को इस चुनावी समर में मुसलमान उम्मीदवारों को उतारना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘हमने कई दूसरे राज्यों में अल्पसंख्यकों को टिकट दिए हैं। यूपी में भी इस पर बात होनी चाहिए थी। मैं वहां नहीं था, मुझे जो पता है, उसके आधार पर बोल रहा हूं। हो सकता है उन्हें (बीजेपी पार्ल्यामेंट्री बोर्ड को) कोई (जीतने योग्य मुस्लिम उम्मीदवार) नहीं मिले हों। लेकिन, मेरा मानना है कि फिर भी उन्हें (मुसलमानों को) टिकट मिलना चाहिए था।’

इसे भी पढ़िए :  आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र, ऐसे घेरेगा विपक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ को

जब उनसे खास तौर पर मुसलमानों के बारे में पूछा गया कि क्या उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए था, तो राजनाथ ने कहा, ‘हां, मिलना चाहिए था। जो भी योग्य है, उसे जरूर मिलना चाहिए।’ बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस विचार का पार्टी में शायद ही स्वागत हो। उन्होंने आगे कहा कि शायद स्टेट कमिटी कोई जिताऊ मुस्लिम उम्मीदवार नहीं ढूंढ सकी। हालांकि, उन्हें लगता है कि इसमें कुछ तो गड़बड़ है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में आज रैलियां ही रैलियां, कानपुर में मोदी, जौनपुर में राहुल और सिद्धार्थनगर में गरजेंगे ओवैसी

अगले पेज पर पढ़िए – बीजेपी तैयार करेगी मुस्लिम उम्मीद्वार – राजनाथ

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse