उर्जा मंत्री के प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बत्ती हुई गुल

0
ऊर्जा मंत्री
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

वाराणसी: यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहा है। राज्य और केंद्र सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। लेकिन, उन दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही बत्ती गुल हो गई। वाराणसी में गोयल यूपी में बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में ही बिजली चली गई। पॉवर कट होने के मुद्दे पर पत्रकारों ने जब ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सवाल पूछा, तो उन्होंने इसके लिए राज्य की अखिलेश सरकार को जिम्मेदार बताया। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर भी निशाना साधा।

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी में पावर सप्लाई के मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा था। इसके जवाब में सीएम अखिलेश यादव ने कहा था कि ‘वो कहते हैं कि बिजली नहीं आती है, मैं कहता हूं कि वहां का कोई बिजली का तार पकड़ कर दिखा दें.

अगले पेज पर पढ़िए- पहले भी हो चुका है ऐसा

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: अखिलेश को लगा बड़ा झटका, सपा नेता गौरव भाटिया ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse