रेलवे लाएगा नया App, जो करेगा सफर से जुड़ी मुश्किले आसान

0
रेल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय रेल आपके सफर को सहूलियत भरा बनाने के लिए जल्द ही एक इंटीग्रेटेड मोबाइल ऐप लाने जा रही है। इस एक ऐप से आप ट्रेन टिकट बुकिंग, टैक्सी और कुली हायरिंग, टूर पैकेज बुक करना, खाना ऑर्डर करने जैसे 17 काम आसानी से कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  अनिल कपूर को महंगा पड़ा स्टंट, रेलवे ने थमाया नोटिस

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेलवे का 2017-18 का बिजनेस प्लान लॉन्च किया, जिसे मिनी रेल बजट के तौर पर देखा जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने इस नए ऐप का ऐलान किया और बताया कि यह ऐप इस साल मई में शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, सेना के नाम पर जबरन वसूली की इजाजत नहीं

इस प्रोजेक्ट से जुड़े रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टिकट, टैक्सी, ई-कैटरिंग और अन्य सेवाओं के लिए कई मोबाइल ऐप उपलब्ध हैं, लेकिन अब यह नया इंटीग्रेटेड रेल ऐप यात्रा से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।

इसे भी पढ़िए :  अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द : सुरेश प्रभु

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse