रेल हादसे से गुस्साए रेल मंत्री ने अधिकारियों से कहा: या तो कदम उठाएं या जिम्मेदारी छोड़ दें

1
रेलमंत्री
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: लगातार दो दिन में दो ट्रेनों के पटरी से उतरने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को जोनल हेड और बोर्ड सदस्यों से सख्त लहजे में आज कहा कि वे या तो कदम उठाएं या जिम्मेदारी छोड़ दें। रेलमंत्री ने इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी समाधानों के लिए जापान और कोरिया के दरवाजे खटखटाए।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरु होने जा रहा है 'हमसफर' का सफर, जाने क्या है खास

रेलवे के सारे शीर्ष प्रबंधन के साथ दिनभर चली मैराथन बैठक के दौरान यह भी फैसला किया गया कि सभी मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम एक अधिकारी होगा, जो अगले 10 दिन तक व्यापक निरीक्षण के लिए रात के समय लोकोमोटिव पर यात्रा करेंगे और सुरक्षा तंत्र में कमियों के बारे में रिपोर्ट देंगे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में जारी है हिंसा, अब तक 1500 पुलिसकर्मी जख्मी

सभी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में एक अधिकारी की तैनाती मौजूदा कार्यक्रम और विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण के अतिरिक्त होगी।

इसे भी पढ़िए :  सियासत में उतरी संगीतकार साजिद-वाजिद की जोड़ी, बीजेपी में हुए शामिल
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse