उफनती लहरों में कैसे तिनके की तरह बह गई कार, देखिए वीडियो

0

कोटद्वार के एनएच 53 पर कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला। जिसे देखकर लोगों की सांसे सिहर उठीं। पानी की तेज लहरों ने एक वेगन आर कार को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म सुल्तान को मिली बंपर ओपनिंग, सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़

 

हादसे के वक्त कार में पूरा परिवार सवार था। ये लोग कार के अंदर बैठकर चिल्लाए, लोगों से मदद की गुहार लगाई। पानी के तेज बहाव में गाड़ी लहरों पर तैरने लगी और अंदर बैठे लोगों की जान पर बन आई।

इसे भी पढ़िए :  सरकार ने शहीद के परिजनों को दिया दिवाली तोहफा, सरकारी नौकरी और 50 लाख रु

हालांकि पहले कुछ लोगों ने धक्का मार कर कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे इंसानी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। जब पानी का जोर आया तो लोग खुद-ब-खुद पीछे हट गए और कार पानी के साथ बह गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बाढ़ से भी होती है कमाई