उफनती लहरों में कैसे तिनके की तरह बह गई कार, देखिए वीडियो

0

कोटद्वार के एनएच 53 पर कुदरत का ऐसा कहर देखने को मिला। जिसे देखकर लोगों की सांसे सिहर उठीं। पानी की तेज लहरों ने एक वेगन आर कार को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम ने ली करवट, लुढ़का पारा..अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

 

हादसे के वक्त कार में पूरा परिवार सवार था। ये लोग कार के अंदर बैठकर चिल्लाए, लोगों से मदद की गुहार लगाई। पानी के तेज बहाव में गाड़ी लहरों पर तैरने लगी और अंदर बैठे लोगों की जान पर बन आई।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बदली दिल्ली की तस्वीर, 33 फीसदी कम हुए खतरनाक क्राइम, सेंधमारी बढ़ी

हालांकि पहले कुछ लोगों ने धक्का मार कर कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के आगे इंसानी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। जब पानी का जोर आया तो लोग खुद-ब-खुद पीछे हट गए और कार पानी के साथ बह गई। हालांकि अच्छी बात ये रही कि कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पहले बनी मां, फिर अस्पताल में हुई शादी... 9 महीने तक कोख में छिपाए रखा बच्चा, बॉयफ्रेंड को भी नहीं लगी भनक