84 साल और 247 टेस्टक बाद विराट कोहली ने रचा इतिहास, लेकिन धोनी से रह गए पीछे

0

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज में दोहरा शतक लगाते हुए नए कीर्ति‍मान स्थापित कर दिए हैं। कोहली विदेश में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए हैं। वह कैरेबियाई धरती पर भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए लेकिन वह बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी का महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। यही नहीं, कोहली कैरेबियाई धरती पर किसी कप्तान द्वारा खेली गई इंग्लैंड के लेन हटन (205) की पारी को भी पीछे छोड़ने से चूक गए।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने 7 विकेट से जीता मोहाली वनडे

कोहली ने विदेश में बतौर कप्तान सबसे बड़ी 192 रनों की पारी का मोहम्मद अजहरुद्दीन का भी रिकॉर्ड ध्वस्त किया। अजहर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पारी खेली थी। कोहली का यह अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन बनाए थे। कोहली लंच के ठीक बाद 200 रनों के स्कोर पर ही आउट हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं। हटन के अलावा यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के आरबी सिम्पसन और कोहली ने किया है। कोहली बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय हैं। वह हालांकि बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके। यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलया के खिलाफ चेन्नई में 224 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़िए :  आरक्षण मामले पर हाईकोर्ट के फैैसले को चुनौती देगी गुजरात सरकार

कोहली इंडीज में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्ले बाज भी बन गए हैं। कोहली ने 27 साल की उम्र में दोहरा शतक बनाया है। उनसे पहले डेनिस एटकिंसन ने 1955 में 28 साल की उम्र में 219 रन की पारी खेली थी। यह पारी कोहली के फर्स्टस क्ला स कॅरियर की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले 2008-09 में दिल्ली में पाकिस्तासन की सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड के खिलाफ उन्होंहने 197 रन बनाए थे। वहीं 10 साल बाद किसी भारतीय ने विदेशी जमीन पर दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले वसीम जाफर ने साल 2006 में सेंट किट्स में 212 रन की पारी खेली थी।

इसे भी पढ़िए :  ऋषभ पंत ने तोड़ा 82 साल का रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी में लगाए 21 छक्‍के