स्मृति डिग्री विवादः 27 अगस्त को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई

0
दफ्तर रेनोवेशन

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद में उन्हें समन भेजने के बारे में पटियाला हाउस कोर्ट 27 अगस्त को सुनवाई करेगा। शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी और निर्वाचन आयोग ने विवाद से जुड़े दस्तावेजों को कोर्ट में सौंप दिया।

इसे भी पढ़िए :  अब आम जनता के लिए खुलेंगे राष्ट्रपति भवन के दरवाजे

 

कोर्ट ने तमाम दस्तावेजों को देखने के बाद इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रहने के दौरान स्मृति ईरानी की डिग्री पर सवाल उठाए गए थे। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने रचा इतिहास, देश के सबसे वजनी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का प्रक्षेपण

 

दरअसल, स्मृति ईरानी पर आरोप है कि पिछले दो चुनावों के हलफनामों में उन्होंने जो जानकारी दी है वह आपस में मेल नहीं खा रही हैं। इनमें से एक हलफनामे में उन्होंने खुद को बीकॉम पास बताया है, तो दूसरे में बीए पास होने की बात कही है।

इसे भी पढ़िए :  अब बेहिचक बदल सकते हैं कपड़े, कैमरे का नहीं होगा खतरा