20 क्विंटल आलू बेचने के बाद मिला सिर्फ़ एक रुपया,किसान ने मोदी से ट्विटर पर लगाई गुहार, मामला वायरल, आप भी पढ़िए

0
20 क्विंटल
फोटो साभार

नई दिल्लीः एक किसान ने मोदी से अपना दुखड़ा रोया है कि 20 क्विंटल आलू बेचने के बाद उसे सिर्फ एक रुपये मिला। किसान ने मोदी को रसीद के साथ ट्वीट भी किया है। किसान का यह दर्द अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

इसे भी पढ़िए :  ये VIDEO आपको रुला देगा:पैसों की कमी के कारण पत्नी की लाश को 12KM तक पैदल ले गया

किसान का दावा है कि पिछली बार उसने 1620 रुपए के 20 क्विंटल आलू बेचे थे, जबकि खर्च हुए थे 2393 रुपए.इंदौर. कहते हैं अनाज के बजाय सब्जी की खेती करना फायदेमंद होता है। इंदौर के किसान राजा चौधरी के लिए आलू की खेती करना बेहद घाटे का सौदा साबित हुआ। राजा चौधरी ने इंदौर के चोयथराम मंडी में 20 क्विंटल आलू बेचा था, जिसके दाम मिले 1075 रुपए. वहीं किसान को आलू मंडी में पहुंचाने में खर्च हो गए 1074 रुपए। यानी किसान को महज एक रुपए का फायदा हुआ।

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक रक्षणा संगठन के सदस्यों ने बेंगलुरू मेट्रो स्टेशनों पर लगे हिंदी साइन बोर्ड को निशाना बनाया