उत्तर कोरिया की मिसाइलें अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले का अभ्यास थीं: सरकारी रिपोर्ट

0
उत्तर कोरिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एएफपी: परमाणु हथियारों से सम्पन्न उत्तर कोरिया द्वारा प्रक्षेपित की गईं चार मिसाइलें जापान में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला करने के लिए प्रशिक्षण अभ्यास थीं और नेता किम जोंग उन ने इस अभ्यास की निगरानी की थी। प्योंगयांग की सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने आज यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  रद्द हो सकता है नवाज शरीफ की पत्नी का नामांकन

दागी गई चार में से तीन मिसाइलें अमेरिका के सहयोगी जापान के पास उसके जलक्षेत्रा में गिरी थीं जो उसके विशिष्ट आर्थिक क्षेत्रा का हिस्सा है। कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने ऐसा करके अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी।

इसे भी पढ़िए :  शांतिपूर्ण तरीके से दक्षिण चीन सागर विवाद का निपटारा हो: भारत

इस प्रक्षेपण पर चर्चा करने के लिए वाशिंगटन और टोक्यो ने संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद के साथ एक आपातकालीन बैठक किए जाने का अनुरोध किया है और यह बैठक संभवत: कल होगी।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया का दावा

अगले पेज पर पढ़िए- प्योंगयांग पर मिसाइलों के परीक्षण पर लगी है रोक

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse