विराट कोहली ने कहा, “मैं हमेशा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनना चाहता था”

0
विराट कोहली
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शुरूआती दिनों से ही हमेशा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने का उद्देश्य रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह बेहतर ढंग से जानते कि अपना सपना साकार करने के लिये उन्हें खेल के सभी तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  T-20: ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 263 रन का विश्व रिकॉर्ड स्कोर  

 
कोहली ने बीती रात यहां क्रिकेट बोर्ड के सालाना पुरस्कारों में बीसीसीआई के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिये पाली उमरीगर पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा ही दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बनना चाहते थे।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय क्रिकेट कोच के लिए वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे आगे

 

उन्होंने कहा कि “मैं निश्चित रूप से हमेशा से ही दुनिया में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बनना चाहता था। इसलिये मैं समझता था कि सभी तीनों प्रारूप में अपनी फार्म बरकरार रखने के लिये क्या करना होगा। बदलाव के दौर में सभी तीनों प्रारूपों में उपलब्ध होना और देश की टीम को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।”

इसे भी पढ़िए :  चौथा टेस्ट कल से, रहाणे की जगह लेंगे मनीष पांडे, शमी के बदले शार्दुल को मिली एंट्री
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse