विराट कोहली ने कहा, “मैं हमेशा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनना चाहता था”

0
विराट कोहली
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शुरूआती दिनों से ही हमेशा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने का उद्देश्य रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह बेहतर ढंग से जानते कि अपना सपना साकार करने के लिये उन्हें खेल के सभी तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत बनाम इंग्लैंड के पांचवे टेस्ट का दूसरा दिन, ईशांत शर्मा ने चटकाया इंग्लैंड का छठा विकेट, जोस बटलर आउट

 
कोहली ने बीती रात यहां क्रिकेट बोर्ड के सालाना पुरस्कारों में बीसीसीआई के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिये पाली उमरीगर पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा ही दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बनना चाहते थे।

इसे भी पढ़िए :  IPL में चार शतक लगाए तो मिली तारीफ, अब रन नहीं बने तो प्रॉब्लम हो गई: विराट कोहली

 

उन्होंने कहा कि “मैं निश्चित रूप से हमेशा से ही दुनिया में शीर्ष खिलाड़ियों में से एक बनना चाहता था। इसलिये मैं समझता था कि सभी तीनों प्रारूप में अपनी फार्म बरकरार रखने के लिये क्या करना होगा। बदलाव के दौर में सभी तीनों प्रारूपों में उपलब्ध होना और देश की टीम को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।”

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान से सुपरफाइनल मैच पर विराट कोहली ने दिया चौंकाने वाला बयान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse