विधानसभा चुनाव में हार पर राहुल बोले- संगठन में बदलाव को तैयार, बीजेपी पर जमकर बरसे

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हार को स्वीकार करते हुए संगठन में बदलाव की बात कही तो गोवा और मणिपुर को लेकर बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में वोटर्स का ध्रुवीकरण कराया तो गोवा और मणिपुर में जनमत को चुराने के लिए धनबल का दुरुपयोग कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  चंदू से मिलने पाक जाना चाहता है उसका भाई, सरकार से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नतीजों पर सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘हम विपक्ष में हैं, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हां, हमारा प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में खराब हुआ।’कांग्रेस संगठन को लेकर पार्टी के भीतर उठ रहे आवाज के बीच राहुल ने कहा, ‘हमें संगठन में बदलाव करने होंगे।’

इसे भी पढ़िए :  जब बाढ़ में डूबा आधा देश, तो पीएम ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ

राहुल गांधी ने पंजाब में मिली सफलता की बात को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘हम पांच राज्यों में चुनाव लड़े थे। हमने पंजाब में सरकार बनाई। गोवा और मणिपुर में भी हम जीते।’ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हार को लेकर उन्होंने कहा, ‘हम बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  किसानों की आत्महत्या पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र व राज्यों को भेजा नोटिस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse