BREAKING NEWS: कोल्हापुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट को अज्ञात लोगों ने लगाई आग

0
पद्मावती

हाल ही में फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान जयपुर में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली को विरोध का सामना करना पड़ा था। जहां संजय लीला भंसाली के सेट पर तोड़फोड़ हुई थी और उनके साथ मार-पीट भी गई थी। काफी विवाद के बाद आखिरकार मामला शांत हुआ और कुछ शर्तें मानने के बाद..आखिरकार संजय लीला भंसाली ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की। लेकिन अब खबर ये है कि कोल्हापुर में भी अज्ञात लोगों ने फिल्म पद्मावती के सेट को आग के हवाले कर दिया है। जिसमें लाखों के नुकसान की खबर आ रही है। सेट पर लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रैफिक से बचने के लिए अनिल कपूर ने 'लोकल ट्रेन' से किया ट्रेवल, देखें तस्वीरें

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात साढ़ें दस बजे कुछ अज्ञात लोगों ने सेट को आग लगा दी। हालांकि निर्देशक संजय लीला भंसाली सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़िए :  गायक मीका सिंह को हमारा पाकिस्तान कहना पड़ा महंगा, शिवसेना ने कहा महाराष्ट्र में माइक थाम कर तो दिखायें