UP सीएम की दावेदारी को राजनाथ सिंह ने बताया ‘फालतू की बात’

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी का नया सीएम कौन होगा, इस बात को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई नाम हवा में तैर रहे हैं। इसमें एक नाम केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी है। यूपी के मुख्यमंत्री पद की रेस में उनका नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। राजनाथ सिंह से बुधवार को जब इस बात पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए फालतू बात करार दिया।

बुधवार को संसद भवन के बाहर जब मीडियाकर्मियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि उनका नाम यूपी के नए मुख्यमंत्री के तौर पर खबरों में चल रहा है, तो इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सब अनावश्यक और फालतू की बातें हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमर सिंह ने खोले समाजवादी परिवार के कई अहम राज, जानकर चौंक जाएंगे आप

दरअसल, 65 साल के राजनाथ सिंह, साल 2000 से 2002 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यही वजह है कि राजनाथ सिंह का नाम बीजेपी नेताओं के बीच यूपी के नए सीएम के तौर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 325 पर जीत हासिल की है, जो पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

इसे भी पढ़िए :  वाराणसी में मोदी के लिए मुसीबत बन सकते हैं अखिलेश-राहुल

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse