प्लास्टिक नोटों को दी गई मंजूरी, सबसे पहले 10 रुपये के नोटों की होगी छपाई

0
प्लास्टिक नोटों
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 10 रुपये के प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘प्लास्टिक बैंक नोट्स का 5 स्थानों पर फील्ड ट्रायल करने का फैसला लिया गया है।’ मंत्री ने कहा, ‘प्लास्टिक नोटों की छपाई के लिए आरबीआई को मंजूरी दे दी गई है।’ उन्होंने कहा कि कई स्टडीज में साबित हुआ है कि प्लास्टिक के नोट मौजूदा कॉटन सबस्ट्रेट बेस्ड नोटों के मुकाबले ज्यादा चलेंगे।

इसे भी पढ़िए :  किसानों के लिए बड़ी राहत, अब 500 रुपये के पुराने नोट से भी खरीद सकते हैं बीज

नोटों की आयु बढ़ाने के मकसद से केंद्रीय बैंक बीते कई सालों से ऐसी करंसी चलाने के प्रयास में जुटा है, जो आसानी खराब न हो सकें। इसी नीति के तहत आरबीआई ने प्लास्टिक नोटों की छपाई का प्रस्ताव दिया है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। प्लास्टिक नोटों की शुरुआत 10 रुपये के नोट से होगी। इसके बाद अन्य नोटों की छपाई में भी इस विकल्प को आजमाने पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक के पास से मिले 54 लाखों के नए नोट, मचा हड़कंप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse