कोबरे से लड़कर इस कुत्ते ने बचाई मालिक की जान

0
कुत्ते

ऐसा कहा जाता है कि कुत्ते और आदमी की सबसे अच्छी दोस्ती होती है। ये बात एक पालतू कुत्ते माउली ने सही साबित कर दिखाई। पिछले दिनों केरल के एरनाकुलम जिले के पेरुंबवुर में माउली कुत्ते ने अपने मालिक के घर में कोबरा सांप को घुसते हुए देखा। उसके बाद माउली ने सांप से लड़कर उसे घर में प्रवेश करने से रोका।

इसे भी पढ़िए :  केरल में एक मंत्री पर भाई - भतीजावाद का आरोप, देना पड़ा इस्तीफा

गंगाधरन और उनकी पत्नी विमला घर में अकेली ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि माउली की उम्र अब तीन साल हो गई थी। जो अब तक उनके घर की रखवाली कर रहा था।

इसे भी पढ़िए :  CPI(M) समर्थित छात्र संगठन ने छापी 'राष्ट्रगान' की अपत्तिजनक तस्वीर, ABVP ने की कर्रवाई की मांग

माउली को हमेशा की तरह भौंकते देख गंगाधरन और उनकी पत्नी घर के बाहर आए। तो माउली ने भौंकते हुए उनको वहीं रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया। जहां पर माउली ने कोबरे को देखा था।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में बाढ़ से चार की मौत, 58,000 प्रभावित

तकरीबन आधे घंटे से अधिक चली लड़ाई में माउली ने जहरीले कोबरे को मार गिराया। इस लड़ाई के दौरान जहरीले कोबरे ने भी माउली पर कई वार किए और दुर्भाग्यपूर्ण माउली ने लड़ाई के सिर्फ तीन मिनट बाद दम तोड़ दिया।