राहुल को सलाह देने का मिला काम तो कभी नहीं करूंगा स्वीकार : अमित शाह

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन अभी भी यह सस्पेंस बना हुआ है कि यूपी का सीएम कौन होगा। कई नाम सामने आ रहे हैं जिसमें से मनोज सिन्हा का नाम सबसे पहले है। वहीं दूसरी और विपक्ष बीजेपी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैँ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अगर मुझे उनका सलाहकार बनने का मौका मिला तो मैं उस काम को कभी स्वीकार नहीं करूंगा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बीजेपी यूपी को ‘बीमारु’ के ठप्पे से मुक्ति दिलाएगी और अब भारतीय राजनीति में विकास ही आगे का रास्ता है ।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी बोले, भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, नोटबंदी किसान और गरीब के खिलाफ

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर शनिवार को फैसला कर लिया जाएगा । 5 राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद अब बीजेपी गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने वाली है । इंडिया टुडे के कार्यक्रम में शाह ने कहा, ‘हम इन राज्यों में होने वाले चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। अभी देश के 58 फीसदी क्षेत्रफल में बीजेपी की सरकारें हैं। केंद्र में हमारी सरकार होने के अलावा हमारे गठबंधन सहयोगियों को मिलाकर देश के 65 फीसदी क्षेत्रफल पर हमारी सरकारें हैं।’

इसे भी पढ़िए :  CBSE Class 12 Results घोषित, यहां और ऐसे देखें रिजल्ट

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse