राहुल को सलाह देने का मिला काम तो कभी नहीं करूंगा स्वीकार : अमित शाह

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस बीच, जब बीजेपी अध्यक्ष से जब पूछा गया कि हाल के चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद यदि उनसे राहुल गांधी को सलाह देने को कहा जाए तो वह क्या करेंगे, इस पर शाह ने कहा, ‘मैं यह काम कभी स्वीकार नहीं करुंगा ।’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिंता करने की तब तक कोई जरूरत नहीं है जब तक कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, इस पर शाह ने कहा, ‘हम अपने प्रतिद्वंद्वियों की कमजोरी पर निर्भर नहीं रहते ।’

इसे भी पढ़िए :  RSS पर टिप्पणी पड़ी महंगी, राहुल गांधी को कोर्ट ने भेजा समन

शाह ने गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनाने जाने को भी सही ठहराया । दोनों राज्यों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी और बीजेपी दूसरे नंबर पर रही । गोवा और मणिपुर में पिछले दरवाजे से सत्ता में दाखिल होने के आरोप खारिज करते हुए शाह ने कहा कि भगवा पार्टी को इन राज्यों में सबसे ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश नहीं मिला।

इसे भी पढ़िए :  'झटका' बीजेपी में शामिल हुई रीता बहुगुणा, कहा- राहुल किसी की बात नहीं सुनते
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse