यूपी के मजनुओं की अब खैर नहीं, 100 दिन के अंदर बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, डिप्युटी सीएम का दावा

0
यूपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : यूपी में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा अभी भले न हुआ हो, पर 100 दिन के अजेंडे पर काम शुरू हो गया है। इसके उन तमाम मुद्दों को शामिल करने की कोशिश की जा रही है जो बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल थे। साथ ही ऐंटी रोमियो स्क्वॉड का चुनावी वादा भी बीजेपी सरकार जल्द पूरा करने वाली है।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या : सड़क पर सो रहे 14 श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 7 की मौत

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यूपी बीजेपी अध्यक्ष और डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बताया कि सरकार 100 दिन का अजेंडा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘इसके तहत किसानों की कर्ज माफी, बूचड़खाने, गन्ना किसानों की समस्या और महिला सुरक्षा प्रमुख मुद्दे रहेंगे।’ मौर्य ने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याएं और महिला सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम है, इसलिए इन पर सबसे पहले काम शुरू किया जा रहा है। डेप्युटी सीएम ने कहा कि सरकार विकास के लिए फैसले लेने में देर नहीं करेगी।

इसे भी पढ़िए :  ...जब टीचर के विदाई पर फूट-फूटकर रोने लगा पूरा स्कूल

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में प्रदेश में ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन का वादा भी किया था, जिसे लेकर कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इसे लेकर मौर्य ने साफ किया कि इसका धर्म या जाति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अगर ऐसा सोचते हैं तो यह गलत है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: बीजेपी ने 149 उम्मीद्वारों की लिस्ट जारी की, पढ़िए किसे मिला टिकट

अगले पेज पर पढ़िए- बीएसपी नेता की हत्या पर क्या बोलें मौर्य

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse