‘बीजेपी ने नहीं किया राम मंदिर बनाने का वादा’- साक्षी महाराज

0
साक्षी महाराज
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

विधान सभा चुनाव खतम हो चुके हैं और पांच में से चार राज्यों में बीजेपी अपना परचम लहरा चुकी है। और अब बारी है बीजेपी की उन वादों को पूरा करने की जो उसने जनता से चुनावों से पहले किए थे। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर पार्टी नेता साक्षी महाराज का कहना है कि  बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो भी वादे किए हैं उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  केशव मौर्य का दावा, अयोध्या में बनेगा राम मंदिर और UP में अब खत्म होगा BJP का वनवास

 

साक्षी महाराज का कहना है कि राम मंदिर बनाने को लेकर बीजेपी ने कभी वादा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने में जो अड़चने हैं उन्हें जरूर दूर किया जाएगा। साक्षी महाराज ने कहा कि अब केंद्र और यूपी में हमारी सरकार है और इन अड़चनों को जल्दी ही दूर कर लिया जाएगा। बूचड़खाने बंद करने के बारे में साक्षी महाराज का कहना है कि ये बहुत पुराना रोग है, इसे खत्म करने में वक्त लगेगा, थोड़ी समय देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर के निर्माण को लेकर क्या बोले योगी आदित्यनाथ? पढ़िए यहां

 

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse