इन देशों के नागरिक अमेरिका में नहीं ला सकेंगे लैपटॉप, आईपैड जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान

0
ट्रंप
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिकी सरकार ने आठ देशों से आने वाले कुछ विमानों में यात्रियों पर लैपटॉप, आईपैड, कैमरे और ज्यादातर अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान साथ लेकर सफर करने को लेकर आज से अस्थायी रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने इस पर टिप्पणी नहीं की। रॉयल जॉर्डन एयरलाइंस और सउदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी के बयानों से कल इस प्रतिबंध का खुलासा हुआ। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध दस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों से बीच में बिना कहीं रच्च्के सीधे अमेरिका आने वाली उड़ानों पर लागू होगा।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप की बातों से उबकाई आती हैं: फ्रांस राष्ट्रपति

इन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों में मिस्र में काहिरा, जॉर्डन में अम्मान, कुवैत में कुवैत सिटी, मोरक्को में कैसाब्लांका, कतर में दोहा, सउच्च्दी अरब में रियाद और जेद्दा, तुर्की में इस्तांबुल और संयुक्त अरब अमीरात में अबु धाबी एवं दुबई शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए है। एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस प्रतिबंध से कुल नौ विमानन कंपनियां प्रभावित होंगी। प्रभावित कंपनियों को इस बारे में बता दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मेक्सिको में नाशा तस्करों का आतंक, काफिले पर हमला कर पांच जवानों को मौत का घाट उतारा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse