अगर आपका बच्चा भी CBSE स्कूल में पढ़ता है तो ये खबर जरूर पढ़ें, हो रही है बड़े बदलाव की तैयारी

0
CBSE
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली. CBSE ने छठी से नौंवी क्लास तक का असेसमेंट व एग्जामिनेशन सिस्टम के लिए नया सर्कुलर जारी किया हैं। छठी से आठवीं तक देशभर में CBSE से जुड़े सभी 18,688 स्कूलों में अब साल में दो बार परीक्षाएं होंगी। इनके नाम टर्म-1 और टर्म-2 होंगे। अब सभी स्कूल रिपोर्ट कार्ड भी एक जैसा ही देंगे। नौंवी के लिए एग्जाम सिस्टम और रिपोर्ट कार्ड 10वीं जैसे रहेंगे। यह सिस्टम 2017-18 से ही लागू होगी। मंगलवार को इसका प्रोफार्मा स्कूलों को जारी कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार की पहल, अच्छा रिज़ल्ट आया तो शिक्षकों को दस साल तक तबादले से छुटकारा

छठी से आठवीं तक तीन लैंग्वेज और दो सब्जेक्ट पढ़ाए जाएंगे। वहीं नौंवी में स्टूडेंट दो लैंग्वेज और तीन सब्जेक्ट पढ़ेंगे। नए रिपोर्ट कार्ड पर CBSE के साथ होगा स्कूल का भी लोगो भी होगा। स्कूल मैनेजमेंट को यूनिफर्म रिपोर्ट कार्ड के बायीं तरफ में CBSE का लोगो लगाना जरूरी होगा वहीं दाहिनी तरफ स्कूल का लोगो रहेगा।

इसे भी पढ़िए :  CBSE Class 12 Results घोषित, यहां और ऐसे देखें रिजल्ट

अब सीबीएसई से जुड़े स्कूलों को रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन भी डालना पड़ेगा। यूनिफार्म रिपोर्ट कार्ड में नॉलेज के साथ दूसरी एक्टिविटीज भी रहेंगी। रिपोर्ट कार्ड में विषयों की समझ के साथ ही स्पोर्ट्स और दूसरी एक्टीविटीज की परफॉर्मेंस भी शामिल होगा। इसमें “ए” ग्रेड का मतलब आउटस्टैंडिंग, ‘बी’ का मतलब वैरी गुड और “सी” का मतलब फेयर होगा।डिसिप्लिन कॉलम में भी इसी आधार पर ग्रेडिंग रहेगी। इससे स्टूडेंट्स का बहुत ज्यादा रिकॉर्ड नही रखना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  अब बिहार के शिक्षक भी नकल करते हुए कैमरे में कैद

अगली स्लाइड में देखें सीबीएसई ने ऐसा क्यों किया ?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse