विचित्र- इस मंदिर में मां काली सिर्फ़ चाइनीज प्रसाद ही ग्रहण करती हैं

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में काली मां का एक ऐसा मंदिर देवी है, जिसमें चाइनीज का भोग चढ़ाया जाता है। मंदिर को चीनी काली मां मंदिर नाम से जाना जाता है। यह मंदिर कोलकाता शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर टांग्रा शहर में है। इस जगह पर ज्यासदातर चीनी लोग ही रहते हैं। इस जगह को चाइना टाउन के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर को उदारता का प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद भर रहे है मंदिरों के खजाने, 50 फीसदी हो रहा दान-सिद्धिविनायक मंदिर

कहा जाता है कि लगभग 60 साल पहले इस स्थान पर मां काली का कोई मंदिर नहीं था। एक पेड़ के नीचे कुछ काले पत्थर रखे हुए थे, जिन्हें लोग देवी का प्रतीक मानकर उनकी पूजा करते थे। एक दिन चीन के रहने वाले एक लड़के की तबीयत अचानक खराब हो गई। बहुत कोशिश करने पर भी वो ठीक नहीं हुआ। कोई भी उसकी बीमारी का कारण नहीं समझ पा रहा था।
तब उसके लड़के का परिवार पेड़ के नीचे स्थित माता की पूजा करने लगा। 7 दिन तक लगातार मां काली की पूजा करने पर वो लड़का बिल्कुल ठीक हो गया। इसी बात से वहां के चीनी परिवारों को मां काली की शक्तियों पर विश्वास हो गया।

इसे भी पढ़िए :  मोबाइल का बीमा कराना है ? लेकिन पहले ये बातें जान लें

कुछ समय बाद वहां के कुछ चीनी परिवारों ने मिलकर इस मंदिर का निर्माण करवाया। अब चीनी काली मां मंदिर की सबसे खास बात इसके प्रसाद से जुड़ी है। यहां मां काली को प्रसाद में चाइनीज प्रसाद का ही भोग लगाया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  IIT के सिर्फ़ 30 फ़ीसदी छात्र रोज नहाते हैं,बेटिकट यात्रा करते हैं 70 फ़ीसदी छात्र

नूडल्स, चोपसी, चावल और सब्जियों के व्यंजन यहां के मुख्य प्रसाद है। इस मंदिर में सभी हिंदू रीतियों का पालन किया जाता है। सभी भक्त अपने जूते-चप्पल मंदिर के बाहर खोलकर ही मंदिर में प्रवेश करते हैं। साथ ही मां काली के आगे दीपक भी जलाया जाता है।