सिद्धू अमरिंदर में ठनी, कपिल का शो करने पर अड़े पाजी, अमरिंदर ने निकाला यह रास्ता

0
सिद्धू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चंडीगढ़ : मंत्री रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के ‘द कपिल शर्मा शो’ में हिस्सा लेने के मामले में कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान सामने आया है। पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर सिद्धू का टीवी शो में काम करना नियमसंगत न हुआ तो उनका मंत्रालय बदला जाएगा। कैप्टन सरकार में नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय निकाय और पर्यटन मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  विधानसभा चुनाव 2017 : गोवा में वोटिंग जारी, 9 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान

बुधवार को पीएम से शिष्टाचार भेंट करने के बाद कैप्टन अमरिंदर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस संबंध में महाधिवक्ता (एजी) की राय ली गई है। एजी की राय के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। उधर, सिद्धू पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह टीवी शो में काम करना नहीं छोड़ेंगे।’द कपिल शर्मा शो’ करते रहने के उनके फैसले पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। सिद्धू ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह टेलिविजन इंडस्ट्री में 70-80 फीसदी काम छोड़ चुके हैं। सिद्धू ने कहा, ‘मैं सातों दिन सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक काम करता हूं। शाम 6 बजे के बाद क्या करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।’

अगले पेज पर पढ़िए- क्यों हो रहा है सिद्धू का विरोध

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त से शुरू होगी किसानों की कर्ज माफी योजना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse