अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, एक की मौत, आरोपी फरार, देखिए तस्वीरें

0

न्यूयॉर्क : अमेरिका के ओहायो के सिनसिनाटी स्थित एक नाइटक्लब में हुई फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घटना रविवार तड़के हुई।


एक लोकल टीवी स्टेशन WLWT5 और स्थानीय पुलिस विभाग के हवाले से यह खबर आई है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। किसी को कस्टडी में नहीं लिया गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी अब भी आजाद घूम रहा है।


वारदात यहां के कैमियो क्लब में हुई जो शहर के पूर्वी तरफ स्थित है। पीड़ितों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, क्लब में गोलियां चलाने की खबर आई थी। हालांकि, पुलिस के पास घायलों से जुड़ी और ज्यादा जानकारी नहीं है। घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब एक साल से कुछ वक्त पहले ही फ्लोरिडा के ओरलैंडो स्थित एक नाइटक्लब में एक आतंकी ने गोलियां बरसाकर 49 लोगों को मार डाला। इस घटना में 53 लोग घायल हो गए थे। जिस क्लब में यह घटना हुई, वहां एलजीबीटी समुदाय के बहुत सारे लोग मौजूद थे। जानकारों ने इसे 9/11 के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला भी माना था।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए हरियाणा कि बहनों ने क्यों कहा “ट्रंप भईया राखी के बंधन को निभाना”