राहुल गांधी को लेकर दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा ट्वीट कि जमकर उड़ा मजाक, पढ़िए कैसे

0
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह अकसर अपने बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियों में आ जाते हैं। सोशल मीडिया के दौर में ट्विटर फेसबुक के जरिए भी जहां खबरें बन रही हैं वहीं एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने हेडलाइंस में जगह बनाई है। ट्विटर पर एक ट्वीट से दिग्विजय सिंह फिर अपने आलोचकों के निशाने पर आ गए।

अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक ट्वीट को लेकर चर्चा में आए हैं। दरअसल, उन्‍होंने एक वीडियो पर ट्विटर पर पोस्‍ट किया था। यह वीडियो कांग्रेस के पूर्व सांसद राजकुमारी रतना सिंह द्वारा प्रोड्यूस्‍ड किया गया था। इस वीडियो को एक्‍सप्‍लेन करने के चक्‍कर में उन्‍होंने जो लिखा, वही अब सुर्खियों में आ गया है।

उन्‍होंने इस वीडियो के नीचे लिखा कि रतना सिंह जो की स्‍वर्गीय दिनेश सिंह की पुत्री हैं, पहले इंदिरा गांधी की केबिनेट में थीं और बाद में राहुल गांधी की भी केबिनेट में शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस कमेंट को लेकर चर्चा गरम है कि आखिर राहुल गांधी की कौन सी केबिनेट आज तक बनी है जिसमें राजकुमारी रतना सिंह को भी शामिल किया गया था। राहुल गांधी की आजतक कोई केबिनेट बनी ही नहीं और पार्टी के अंदर कोई केबिनेट होती नहीं, तो फिर आखिर यह कौन सी केबिनेट का जिक्र दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर हैंडल पर की गई पोस्‍ट में किया है। हालांकि अपने पोस्‍ट को उन्‍होंने बाद में हटा लिया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार भगवंत मान की जासूसी करवा रही है: आशुतोष

डिलीट कर फिर पोस्‍ट करने में भी की गलती

दिग्विजय ने बाद में अपनी गलती सही करते हुए पुराना ट्वीट डिलीट कर नया ट्वीट किया। मगर जैसे उनके साथ कुछ ठीक चल रही नहीं रहा। इस बार उन्‍होंने राजीव (Rajiv) की गलत स्‍पेलिंग (Rajeev) लिख दी। दिग्विजय ने लिखा, ”Rajkumari Ratna Singh ex MP is the daughter of Raja Dinesh Singh ji who was a Cabinet Minister in Indira Gandhi and Rajeev Gandhi Cabinet.” कई यूजर्स ने इस बात के लिए एक बार फिर उनपर तंज कसने शुरू कर दिए।

दिग्गी राजा का विवादों से पुराना नाता

इसे भी पढ़िए :  बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता विपक्ष को अस्‍पताल ले जाना पड़ा

दिग्विजय सिंह की जुबान अक्‍सर फिसल जाती है। कुख्‍यात संगठन अल-कायदा के मुखिया रहे ओसामा बिन लादेन को दिग्विजय ने ‘ओसामाजी’ और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद को ‘साहेब’ कहकर संबोधित किया था। उनका शब्‍दकोश कई बार उनका साथ नहीं देता और ऐसे बयान सामने आते हैं जिनपर कांग्रेस को डिफेंड करते नहीं बनता। 2013 में उन्‍होंने अपनी पार्टी की मीनाक्षी नटराजन को ‘सौ टंच माल’ बताया था। उसके बाद दिग्विजय ने कहा कि उनका मतलब था कि नटराजन ‘खरे सोने’ की तरह हैं। उन्‍होंने टीवी चैनल्‍स को बयान को गलत तरीके से दिखाने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी।

इसे भी पढ़िए :  ‘इंदिरा आवास योजना’ का नाम बदलेगी मोदी सरकार

दिग्विजय के निशाने पर अक्‍सर आरएसएस और बीजेपी होते हैं। 22 मार्च को दिग्विजय ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी को ट्विटर पर घेरने की कोशिश की थी, जिसपर उन्‍हें यूजर्स ने ट्रोल किया था। उन्‍होंने लिखा था, ”भगवान राम हमारे ह्रदय में हैं, कण-कण में हैं। भाजपा संघ केवल भगवान राम के नाम से राजनैतिक रोटियां सेकते हैं।”