बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता विपक्ष को अस्‍पताल ले जाना पड़ा

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: देश में संसद और विधानसभा की सदनों का दिन प्रतिदिन गरिमा गिरती ही जा रही है। ताजा मामला  पश्चिम बंगाल का है।

पश्चिम बंगाल के विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान की बुधवार को सदन में उस समय तबीयत बिगड़ गयी जब मार्शल उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे और सदन में हंगामा और शोर शराबे के दौरान कांग्रेस विधायकों और सुरक्षाकर्मियों में झड़प हो गयी।

इसे भी पढ़िए :  अलगाववादियों के सहारे कश्मीर में हिंसा करा रहा ISI, अलगाववादी नेता को भेजे गए 70 लाख रुपये

 

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन में लगातार प्रदर्शन और शोर शराबा करने के लिए मन्नान को निलंबित कर दिया था। मन्नान पश्चिम बंगाल लोक व्यवस्था अनुरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2017 का विरोध कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों को न मानते हुए इसे ‘काला कानून’ बताया। अध्यक्ष ने मन्नान से इस पर बहस के लिए इंतजार करने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  ओडिशा: पंचायत चुनाव में बीजेपी का परचम, कांग्रेस की करारी हार, नवीन पटनायक के लिए खतरे की घंटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse