‘इंदिरा आवास योजना’ का नाम बदलेगी मोदी सरकार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण आवास योजना ‘इंदिरा आवास योजना’ (आईएवाई) को नया रूप दिया गया है। साथ में इसका नाम ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ (पीएमएवाई) कर दिया गया है। इसे अगले महीने जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  ‘आजतक’ के बड़े पत्रकार ने खोली अर्नब गोस्वामी की पोल, बताया सुपारी जर्नलिस्ट   

सूत्रों के मुताबिक, अगले साल एक अप्रैल से आईएवाई पीएमएवाई में सम्मिलित हो जाएगी। नई योजना के तहत सरकार का लक्ष्य 2019 तक एक करोड़ घर बनाने का है। बहरहाल, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने योजना का नाम बदलने का कोई कारण नहीं बताया।

इसे भी पढ़िए :  गौ हत्या करने वाले को छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह लटका देंगे

आईएवाई के तहत सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2015-16) के अंत तक 38 लाख घर बनाने का लक्ष्य तय किया था, जिसमें से दस लाख मकान तैयार हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र सरकार पर शिवसेना का तीखा वार, PM मोदी के कार्यकाल को बताया 10 हजार साल की सबसे बदतर सरकार