‘सेल्फी की मशीन’ बनकर रह गए हैं मोदी: राहुल गांधी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार(20 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी झूठा वायदा करते हैं और ‘सेल्फी की मशीन’ बनकर रह गये हैं।

राहुल ने एक जनसभा में कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री तो सेल्फी की मशीन बन गये हैं। वह झूठा वायदा करने वाले प्रधानमंत्री हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता चुनाव के पहले दंगा कराते हैं, जिसका उदाहरण बिहार, हरियाणा, असम और महाराष्ट्र है।

इसे भी पढ़िए :  नेवी डे कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए रक्षा मंत्री, गोवा में कर रहे हैं चुनाव प्रचार

राहुल ने देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा का मकसद किसानों का ‘कर्ज माफ, बिल हाफ’ और किसानों को सस्ती दर पर दाल प्रदान करना बताया।

इसे भी पढ़िए :  साबरमति आश्रम के बाद, शिंजो अाबे और उनके पत्नी के साथ सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे मोदी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि साढे चार साल तक अखिलेश भ्रष्ट मंत्रियों के साथ साइकिल चलाते रहे। अब अचानक भ्रष्ट मंत्रियों को साइकिल से नीचे उतारकर पुन: उन्हें क्यों बिठा रहे हैं।

बसपा प्रमुख मायावती को भी आडे हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि हाथी (बसपा का चुनाव निशान) विकास का पूरा पैसा खा गया। हाथी की मालकिन मायावती स्वास्थ्य, शिक्षा और सडक का पूरा पैसा खा गयी। प्रदेश में 27 साल से गैर कांग्रेस सरकार होने की वजह से उत्तर प्रदेश काफी पीछे चला गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, राष्ट्रगान के दौरान भी विपक्ष कर रहा था नारेबाजी