‘भारतीय क्रिकेटरों को मिल रही सैलरी कौड़ी के बराबर’

0
बीसीसीआई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भारत के टॉप क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ाने की मांग सही बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई द्वारा हाल में भुगतान राशि में की गई बढ़त को बेहद कम करार दिया।

बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले महीने ए, बी और सी वर्ग के अनुबंधों की राशि दोगुनी करते हुए दो करोड़, एक करोड़ और 50 लाख रुपये कर दी थी। बोर्ड ने टेस्ट मैच, वनडे इंटरनेशनल और इंटरनेशनल टी20 के लिए भी मैच फीस बढ़ाकर क्रमश: 15 लाख, छह लाख और तीन लाख रुपये कर दी।

इसे भी पढ़िए :  इंदौर टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शतक, टीम इंडिया ने रखा 475 रन का लक्ष्य

हालांकि शास्त्री ने इस नई सैलरी से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, यह (जो उन्हें मिल रहा है) कुछ भी नहीं है, दो करोड़ रुपये मामूली है। आप देखें ऑस्ट्रेलियाई (क्रिकेटर) को कितने पैसे मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  धर्मशाला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 137 रनों पर सिमटी, सीरीज जीत के लिए भारत को चाहिए 87 रन

आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट नहीं करने वाले चेतेश्वर पुजारा का उदाहरण देते हुए शास्त्री ने कहा कि बीसीसीआई को सुनिश्चित करना चाहिए कि सौराष्ट्र का यह खिलाड़ी इस टी-20 लीग का हिस्सा नहीं बनने को लेकर चिंतित नहीं हो।

इसे भी पढ़िए :  चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली? कवर बैट्समैन के तौर पर श्रेयस अय्यर को बुलाया गया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse