मैंने उसे 6.3 लाख में खरीदा और शादी की

0

दिल्ली
मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नालासोपारा इलाके की एक नाबालिग लड़की ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीडिता ने कहा है कि मां ने उसका सौदा एक उम्रदराज़ शख्स के साथ किया। जबकि आरोपी व्यक्ति का कहना है कि उसने पीड़ित से शादी की थी।
पुलिस के मुताबिक 35 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग की बोली 6 लाख 30 हजार में लगाई और समाज ने उसे शादी की मान्यता दे दी। बिटिया को बेचने का आरोप राजस्थान में रहने वाली उसकी सौतेली मां पर है। आरोप है कि मुंबई के करीब पहुंचने पर भी महीनों बच्ची का शोषण चलता रहा। एक दिन वह घर से भागी थाने पहुंची और पुलिस को सारी आपबीती सुना दी।
सब इंस्पेक्टर नजीब इनामदार ने कहा ” नाबालिग लड़की है। उम्र 15 साल बताई जा रही है। उसने सारी हकीकत बताई है। उसका कहना है कि जब वह छोटी थी तब मां गुजर गई। बाप ने दूसरी शादी की। दस साल पहले पिता का निधन हो गया। मां और दो सौतेले भाइयों के साथ वह रह रही है। कुछ दिन पहले लक्षराम कृपाराम चौधरी के मां-बाप ने उसकी सौतेली मां से कहा वह अपने लड़के के साथ उनकी बेटी की शादी करना चाहते हैं। मां ने कहा 6.30 लाख रुपए देंगे तो शादी कर देंगे। नाबालिग होने के बावजूद शादी करवाई। शादी के बाद आरोपी राजस्थान के अपने गांव में पीड़ित के साथ 3-4 महीने रहा और फिर उसे लेकर वसई आ गया। तुलींज के अंतर्गत संतोष भुवन इलाके में उसकी किराना दुकान है। वहां उसे जबरन रखा, कहीं आने-जाने नहीं देता था। मौका पाकर लड़की पुलिस स्टेशन आई, अपनी पूरी कहानी बताई। फिलहाल जांच चल रही है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।”

इसे भी पढ़िए :  बेटी ने CM अखिलेश को खून से लिखा खत, मां के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग