अब दूसरी भाभी जी भी शो छोड़ने की तैयारी में, जानिए क्या है वजह

0
भाभी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

टीवी के लोकप्रिय शोज़ में इन दिनों काफ़ी हलचल है और ये हलचल पर्दे के आगे नहीं बल्कि पर्दे के पीछे दिख रही है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बाद अब ख़बर है कि एंड टीवी के लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं की लीड एक्ट्रेस सौम्या टंडन इस शो को छोड़ कर जा सकती हैं। इससे पहले भी इसी धारावाहिक में निर्माताओं से कुछ मतभेदों के चलते शो की सबसे लोकप्रिय किरदार अंगूरी भाभी (शिल्पा शिंदे) ने ये शो छोड़ दिया था। अब ख़बर है कि अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन भी इस शो को अलविदा कहने वाली हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्राची देसाई ने अजहरुद्दीन के सिर मढ़ा फिल्म अजहर के फ्लॉप होने का इल्जाम

चैनल की टीम के अनुसार सौम्या का शो के साथ अनुबंध पूरा हो चुका है और अब वह इसे बढ़ाना नहीं चाहतीं क्योंकि अब वह इस किरदार से ऊब चुकी हैं और लंबे समय तक एक ही किरदार में बंधकर नहीं रहना चाहती।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों? रणवीर-दीपिका की पद्मावती अगले साल रिलीज होगी

अगले पेज पर पढ़िए- अभी तक नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

फ़िलहाल शिल्पा शिंदे की ओर से लगाए गए आरोपों से घिरे इस धारावाहिक के निर्माता इस नई मुसीबत से ज़रुर परेशान होंगे लेकिन अभी तक इस मामले में सौम्या या धारावाहिक के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। सौम्या इससे पहले फ़िल्म ‘जब वी मेट’ व ‘डांस इंडिया डांस’ में दिखाई दे चुकी हैं और ‘भाबी जी घर पर हैं’ की ‘गोरी मेम’ के किरदार ने उन्हें घर घर में लोकप्रिय कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से खुलेआम किया प्यार का इजहार, पोस्ट की तस्वीरें
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse