लाइव मैच के दौरान धोनी ने की पीटरसन की बोलती बंद, देखिए वीडियो

0
धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के साथ-साथ अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी जाने जाते हैं। जिसका ताजा उदाहरण गुरुवार (6 मार्च) को मुंबई इंडियन और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच मैच में देखने को मिला।

 

धोनी ने इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को मजेदार जवाब देकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया। इतना ही नहीं धोनी ने ऐसा जवाब दिया कि कमेंट्री बॉक्स ठहाकों से गूंज गया। दरअसल, कॉमेंट्री बॉक्स से इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाड़ी मनोज तिवारी से माइक्रोफोन के जरिये बात कर रहे थे।

पीटरसन ने तिवारी से टीम की तैयारियों के बारे में बात की। तिवारी ने बताया कि टीम ने टूर्नमेंट के लिए अच्छी तरह तैयारी की है। पीटरसन ने फिर तिवारी से कहा कि धोनी से कहना कि वह उनसे बेहतर गोल्फ खेलते हैं।

 

इसे भी पढ़िए :  वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु का सपना टूटा, साइना को करना पड़ा कांस्य से संतोष

तिवारी ने अगली गेंद पर जाकर धोनी से यह बात कही। दूसरे ओवर में आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे केविन पीटरसन ने पुणे के मनोज तिवारी से माइक पर कहा कि वह धोनी से कहें कि पीटरसन उनसे अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  IPL नीलामी में खरीदार ना मिलने पर भावुक हुए इरफान पठान, बोले- हार नहीं मानूंगा

 

पीटरसन के ऐसा कहने का तिवारी धोनी के पास गए और बोले, भैया पीटरसन बोल रहे हैं कि वे आपसे बेहतर गोल्फर हैं। इसके बाद धोनी ने इसका जवाब देते हुए कहा- वह मेरे पहले टेस्ट विकेट हैं।

इसे भी पढ़िए :  न्यूज़ चैनल को एयरलाइंस समझकर वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट, लेकिन खिल्ली उड़ाने के चक्कर में खुद ही हो गए स्टंप