न्यायिक सेवा में रचा गया नया इतिहास, देश के चारों बड़े हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हैं महिलाएं

0
न्यायिक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

न्यायिक सेवा में अधिकतर उच्च पदों पर जहां पुरुष काबिज हैं, वहीं पहली बार एक ऐसा संयोग बना है, जो आपने आप में थोड़ा हैरान करने के साथ ही सुखद भी है। देश में पहली बार चारों बड़े और सबसे पुराने हाई कोर्ट्स बॉम्बे, मद्रास, कलकत्ता और दिल्ली हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी एक्सप्रेस का खाना खाकर बीमार पड़ गए 6 यात्री, कुछ करो ‘प्रभु’

31 मार्च को इंदिरा बनर्जी को मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त किए जाने के साथ ही यह इतिहास बन गया। मद्रास हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस को मिलाकर कुल छह महिला जज हैं जबकि 53 पुरुष जज हैं। इंदिरा बनर्जी को 31 मार्च को चीफ जस्टिस बनाया गया।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में पैलेट गन का मोदी सरकार ने किया समर्थन, SC ने कहा- देश की संप्रभुता और अखंडता दांव पर

दिलचस्प यह भी है कि अब तक सिर्फ इन्हीं चार हाईकोर्ट में महिला चीफ जस्टिस बनाई गई हैं। पर ऐसा अलग-अलग समय में हुआ है। यह पहली बार है जब इन चारों हाईकोर्ट में एक साथ महिला सीजे हैं। जस्टिस रोहिणी दिल्ली, जस्टिस मंजुला बाॅम्बे, जस्टिस निशिता निर्मल म्हात्रे कलकत्ता (एक्टिंग) हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस है।

इसे भी पढ़िए :  BCCI चीफ अनुराग ठाकुर की बढ़ी मुश्किल, SC ने कहा- जेल भी जा सकते हैं ठाकुर

देश के हालात की बात करें तो देशभर के 24 हाई कोर्ट के 632 जजों में सिर्फ 68 महिलाएं है। 28 जजों वाले सुप्रीम कोर्ट में भी सिर्फ एक महिला जज जस्टिस आर. भानुमति हैं।

अगले स्लाइड में पढ़ें – देश की न्याय व्यवस्था के कुछ दिलचस्प आंकड़े

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse