राजधानी एक्सप्रेस का खाना खाकर बीमार पड़ गए 6 यात्री, कुछ करो ‘प्रभु’

0
राजधानी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में परोसा गया खाना खाने से 6 यात्री बीमार हो गए, जिसके चलते ट्रेन के मुसाफिरों ने पश्चिम बंगाल के दो रेलवे स्टेशनों सियालदाह और आसनसोल पर जमकर प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने आश्वासन दिया किया कि वह इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर होने वाली बैठक में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे को रेल मंत्री सुरेश प्रभु के सामने उठाउंगा और उनसे इस पर चर्चा करूंगा। ये सच है कि कभी-कभी राजधानी एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता बेहद खराब होती है। मैं यात्रियों को उनके विरोध के लिए धन्यवाद देता हूं। उनके विरोध से मेरा केस और मजबूत हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  नजीब के इस्तीफे पर भी हो रही 'जंग', कांग्रेस ने कहा- बीजेपी के दबाव में उठाया ये कदम

एक महिला यात्री ने कहा कि रेलगाड़ी में खाने की गुणवत्ता बेहद घटिया है और यह समय पर परोसा भी नहीं जाता। जब लोग ऐसी रेलगाड़ियों से यात्रा के एवज में मोटी रकम अदा करते हैं, तो वे खाने की बेहतर गुणवत्ता व सेवाओं की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसा अक्सर नहीं होता। इस रेलगाड़ी के कम से कम छह यात्री कल (सोमवार) रात का खाना खाकर बीमार पड़ गए।

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 'बाबरी विध्वंस मामले में दो साल में पूरा हो केस', आडवाणी, जोशी हैं आरोपी, देखिए घटना की पूरी सच्चाई

अगले पेज पर पढ़िए- रेलवे अधिकारी ने क्या कहा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse