बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भारतीय नेताओं के लिए लाईं ढेर सारे उपहार, जानिए पीएम मोदी को गिफ्ट में क्या मिला

0
शेख हसीना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों चार दिवसीय यात्रा पर भारत आई हैं। शनिवार को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। जिसके बाद दोनों नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अपनी भारत यात्रा पर शेख हसीना पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत भारत के टॉप राजनेताओं के लिए उपहार (गिफ्ट) लेकर आई हैं। हसीना, प्रणब मुखर्जी के लिए सिल्क के पैजामे का जोड़ा, आर्टवर्क, एक डिनर सेट, लेदर बैग सेट, 4 किलोग्राम कालोजाम (कालाजाम) और रसगुल्ला, दो किलो संदेश (सोंदेश), 20 किलोग्राम हिल्सा और दो किलो दही (yogurt) लाई हैं। एएनआई के मुताबिक हसीना, राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के लिए एक सिल्क की साड़ी भी लाई हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय सेना ने कुचला ड्रैगन का डंक, अरुणाचल बॉर्डर पर घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों को खदेड़ा

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी के लिए एक डिनर सेट, दो किलोग्राम रसगुल्ला और कालोजाम तथा एक किलो संदेश लेकर आई हैं।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति भवन के बाद अब ये होगा प्रणब मुखर्जी का नया निवास

अगले पेज पर जानिए पीएम मोदी को उपहार में क्या मिला?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse