अदभुत: 26 साल पुराने स्पर्म से पैदा हुए जुड़वा बच्चे, पूरी खबर आपको हैरान कर देगी

0
स्पर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

26 साल से अधिक समय तक स्टोर किए गए स्पर्म की मदद से एक दंपती को संतान सुख की प्राप्ति हुई है। यह एक वर्ल्डरेकॉर्ड है। इससे पहले 23 साल तक फ्रोजन किए गए स्पर्म के जरिए बच्चों को जन्म दिया जा चुका है। ताजा मामले में बच्चों के जन्म के कई साल बाद हुआ यह खुलासा चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बाहुबली-2 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकाॅर्ड, 4 दिन में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

एक स्कॉटिश म्यूजिशन ने 21 साल की उम्र में अपने स्पर्म स्टोर कराए थे और इन्हीं फ्रोजन स्पर्म्स के जरिए वह 47 साल की उम्र में पिता बन सके। म्यूजिशन कैंसर पेशंट हैं। कीमोथेरपी से पहले डॉक्टर्स ने इन्हें बताया था कि इस थेरपी के बाद उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। हो सकता है कि इसके प्रभाव के चलते वह कभी पिता न बन सकें। तब डॉक्टर्स की सलाह पर म्यूजिशन ने अपने स्पर्म्स स्टोर कराए थे। इन कोल्ड स्टोरेज स्पर्म्स के कारण ही म्यूजिशन की 37 वर्षीय पत्नी वर्ष 2010 में प्रेगनेंट हो सकीं।

इसे भी पढ़िए :  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने धोनी

नाम न छापने की शर्त पर म्यूजिशन ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनके केस से यह साफ होता है कि इतने लंबे समय तक स्टोर किए गए स्पर्म्स से भी हेल्थी बच्चों को जन्म दिया जा सकता है। म्यूजिशन के जुड़वा बच्चों में एक बेटी और एक बेटा है। फ्रोजन स्पर्म्स से पैदा हुए ये दोनों ही स्वस्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए रियो में मैदान पर उतरते ही लिएंडर पेस बनाएंगे कैसा रिकॉर्ड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse