‘10 प्रतिशत ईवीएम में गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया’

0
ईवीएम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि धौलपुर में 200 में 18 ईवीएम में खराबी है, लेकिन चुनाव आयोग इसकी जांच नहीं करवा रहा है। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश के भिंड में ईवीएम की गड़बड़ी को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजनीतिक स्वार्थों के यज्ञ में बच्चों के भविष्य का हवन

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बटन कोई भी दबाओ लेकिन वोट बीजेपी को ही जा रहा है, उन्होंने कहा कि ईवीएम का सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग अभी भी जांच के लिये तैयार नहीं है, कहीं इन सब में चुनाव आयोग भी नहीं तो मिला हुआ। केजरीवाल बोले कि भिंड के मामले में चुनाव आयोग ने क्लिन चिट दे दी थी, लेकिन पत्रकारों के सामने गड़बड़ी पकड़ी गई थी। केजरीवाल ने कहा कि हमनें आयोग से इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन समाधान नहीं निकला।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार के अधिकारी छुट्टी पर गए, परिवहन मंत्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse