दिल्ली सरकार के अधिकारी छुट्टी पर गए, परिवहन मंत्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

0

दिल्ली
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन पर ‘‘दुर्व्यवहार’’ का आरोप लगाते हुए आज 15 दिन की छुट्टी पर चले गए।

दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप सिविल सेवा के 1993 बैच के अधिकारी इंदुशेखर मिश्र परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, LG ने AAP से 30 दिन में 97 करोड़ वसूलने के दिए आदेश

मिश्र ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और परिवहन मंत्री के कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया।

मिश्र ने शिकायत की एक प्रति मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी भेजी।

इसे भी पढ़िए :  मांझे से गई 3 साल की बच्ची की जान

सूत्रों ने बताया कि आरटीओ को सप्ताह में सात दिन खोलने की मंत्री की योजना के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में अधिकारी की उनसे बहस हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  आप पार्टी के इस नेता ने ऐसी शर्मनाक करतूत को दिया अंजाम...कि केजरीवाल की भी हो गई किरकिरी