‘10 प्रतिशत ईवीएम में गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर, प्रोगामिंग, कोड बदला गया’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 प्रतिशत मशीनों में गड़बड़ी है, सिर्फ ईवीएम बदलने से समाधान नहीं निकलेगा। नये सॉफ्टवेयर से ऐसी गड़बड़ी हो रही है। बटन दबाने पर लाइट तो जलती है, लेकिन पर्ची बीजेपी की निकल रही है। केजरीवाल बोले कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बन गया है जो बीजेपी को सत्ता में पहुंचाना चाहता है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार के अधिकारी छुट्टी पर गए, परिवहन मंत्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

केजरीवाल बोले कि दिल्ली में होने वाली एमसीडी चुनावों में मशीन राजस्थान से आ रही है, जबकि दिल्ली में लगभग 15 हजार मशीन उपलब्ध हैं। 2006 से 2013 तक की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, बहाने बनाकर 2006 से पहले की मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। केजरीवाल बोले कि बीजेपी की जीत घोषित कर दो, लोग सड़क पर उतरेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल पर चलेगा मुकदमा, कोर्ट ने तय किए आरोप
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse