42 हजार फीट पर शुरू हुआ महिला को लेबर पेन, कैबिन क्रू ने फ्लाइट के भीतर करवाई डिलीवरी

0
तुर्की एयरलाइंस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

तुर्की एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सवार पैसेंजर उस समय झूम उठे जब उनके बीच अचानक से एक नया पैसेंजर आ गया। दरअसल तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में नाफी डायबी नाम की एक महिला पैसेंजर भी सफर कर रही थी, वह 28 महीने की प्रेग्नेंट थीं। सफर के दौरान अचानक उन्हें लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) शुरू हो गया। जहाज पर तैनात कैबिन क्रू ने डिलीवरी में महिला की मदद की। यही नहीं फ्लाइट में मौजूद कुछ यात्रियों ने भी महिला की सहायत के लिए हाथ आगे बढ़ाया। महिला ने 42 हजार फीट की ऊंचाई पर बच्ची को जन्म दिया। यह घटना शुक्रवार को हुई। बच्ची के जन्म के बाद फ्लाइट को पश्चिमी अफ्रीका के एक देश में उतारा गया और मां-बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़िए :  यात्री ने एयरहोस्‍टेस के साथ की "गंदी बात",पूरी बात आपको हैरान कर देगी

एयरलाइंस कंपनी ने मां और बच्ची की फोटो ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कि मां और नवजात बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची का नाम कादिजू रखा गया। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी यूजर्स ने बच्ची के जन्म और कैबिन क्रू के काम को लेकर खुशी जताई है। 7 अप्रैल को किए गए पोस्ट पर अब तक करीब 20 हजार लोग रि-ट्वीट और 25 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर बच्ची की स्वस्थ होने की खबरे सुनने के बाद लोगों की खुशी और बधाई संदेशों की बाढ़ से आ गई।

इसे भी पढ़िए :  अफगान पीएम का पाकिस्तान पर बडा हमला, कहा पाकिस्तान के साथ संबंध से जरूरी आतंकवाद का खात्मा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse