पाकिस्तान में पूर्व भारतीय नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई गई

0
कुलभूषण जाधव

पूर्व भारतीय नौ सेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में मौत की सजा दिए जाने का ऐलान किया गया है। यह खबर पाकिस्तानी अखबार डॉन के हवाले से मिली है। पाकिस्तान में जाधव पर भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए यह सजा दी है।

इसे भी पढ़िए :  विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक की एक पाकिस्तानी मुसलमान ने उड़ाई धज्जियां, जरूर देखें

जाधव को 3 मार्च 2016 को कथित तौर पर पाकिस्तान के बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘पाकिस्तानी आर्मी ऐक्ट (PAA) के तहत जासूस को फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल (FGCM) द्वारा मौत की सजा दी गई थी। आज आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने उसकी मौत की सजा पर मुहर लगा दी है।’

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के फैसले को नहीं मान रहा पाक, जानें अब भारत के पास क्या है रास्ता?

बता दें कि पाकिस्तान ने जाधव पर पाकिस्तान में में ‘विध्वंसकारी गतिविधयों’ की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ क्‍वेटा के आतंकवाद निरोधक विभाग ने मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़िए :  लंदन में लोगों पर चाकू से हमला, एक की मौत

इस सिलसिले में और जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।