अमृता सिंह का फिल्म प्रोडूसर्स को अल्टीमेटम, सारा ने बिकनी पहनी तो……

0
सारा

सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्मों में आने वाली हैं, लेकिन सारा को फिल्मों में काम करने के लिए अपनी मां अमृता सिंह के सख्त नियमों का पालन करना होगा। सारा के फिल्मो में डेब्यू करने से पहले ही अमृता सिंह ने फिल्म प्रोडूसर्स को अल्टीमेटम दे डाला है।

इसे भी पढ़िए :  अमिताभ बच्चन की नातिन का यह ‘हॉट डांस’ देखा आपने? नव्या नवेली का यह वायरल वीडियो जरूर देखें

जी हां, अमृता सिंह को ये मंजूर नहीं है कि सारा फिल्मों में बिकिनी पहने, उन्होंने सारा को उनकी आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में बिकनी वाले सीन करने से मना कर दिया है, यानि अब सारा फिल्मों बिकिनी नहीं पहन पाएंगी।
दरअसल ऐसी खबरें थी कि सारा अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में बिकिनी पहनेंगी क्योंकि आलिया भट्ट ने भी फिल्म में बिकिनी पहनी थी, लेकिन जैसे ही इस बात का पता सारा की मां अमृता सिंह को पता चला उन्होंने तुरंत सारा के बिकनी पहनने पर आपत्ति जता दी।

इसे भी पढ़िए :  तो विद्या की वजह से मिला ईला अरुण को 'बेगम जान' में रोल... जानिए पूरी बात

खबरों के अनुसार अमृता का मानना है कि जब उन्होंने कभी अपने किसी फिल्म में बिकिनी नहीं पहनी तो फिर सारा को भी अपने करियर की शुरुआत बिकिनी पहनकर नहीं करनी चाहिए। अमृता के इस शर्त को जानकर करण जौहर फिल्म से सारा के बिकिनी सीन्स को हटवाने में लगे हुए हैं, इसलिए फिल्म के रिलीज डेट में देरी हो रही है, वैसे सैफ अली खान को सारा के बिकिनी पहनने से कोई भी ऐतराज नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  'मेड फॉर इच अदर' लग रहे हैं इस फोटो मे अनुष्का- विराट, आप भी देखें