शहीदों पर आपत्तिजनक बयान के बाद बुरे फंसे ओम पुरी, ट्विटर पर जमकर हुई फजीहत

0
ओम पुरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सैनिकों की शहादत पर अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आए एक्टर ओम पुरी से फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने नाराजगी जताई है। उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल अटैक के बाद देश में पाकिस्तानी कलाकारों को वापस भेजने की बातें होने लगी थी। जिस पर एक चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओम पुरी अपने बयानों से विवादों में घिर गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखने के बाद ऐसा क्या कह दिया आमिर खान ने... पढ़े खबर

दरअसल एक चैनल के डिबेट शो में उनसे पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन पर जुड़े सवाल किया कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए देश में अलग-अलग सुर क्यों आ रहे हैं? पाकिस्तान के कलाकारों का समर्थन क्यों किया जा रहा है? जिस पर ओमपुरी ने कहा कि हम तो मजदूर हैं, फिल्मों में काम करते हैं। पाकिस्तानी कलाकारों को भगाना है तो सरकार भगाए। वे वीजा लेकर आते हैं और काम करते हैं। सवाल उठाने वाले सरकार पर सवाल क्यों नहीं उठाते? लोगों को सरकार पर जोर डालना चाहिए कि वो पाक कलाकारों का वीजा रद्द करे।

इसे भी पढ़िए :  'मिस्टर इंडिया' का सिक्वल बनाने की तैयारी, लेकिन ‘मोगम्बो’ कहां से आएगा ?

सैनिकों की शहादत पर ओमपुरी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि क्या देश में 15-20 लोग ऐसे हैं, जिन्हें बम बांधकर पाक भेजा जा सके? उन्होंने कहा कि कौन जबरदस्ती लोगों को फौज में भेजता है। किसने उनसे कहा कि वे फौज में जाएं। ओम पुरी के इन बयानों को की बॉलीवुड में खूब निंदा हुई। ओम पुरी के खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अगले पेज पर पढ़ें कुछ और महत्वपूर्ण ट्विट्स

इसे भी पढ़िए :  236 लड़कियों का पिता बना गुजरात का कारोबारी, शानदार ढंग से करवाई शादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse