यूपी में बड़ा फेरबदल, 20 अधिकारियों के तबादले, नवनीत सहगल वेटिंग लिस्ट में

0
यूपी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : यूपी में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। इनमें प्रमुख सचिव नवनीत सहगल को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। इनकी जगह अवनीश कुमार अवस्थी को नया प्रमुख सचिव बनाया गया है। अवनीश इससे पहले वेटिंग लिस्ट में थे। वहीं नोएडा अथॉरिटी के चेयरमैन रमा रमण को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है, वहीं उनकी जगह मेरठ के कमीश्नर आलोक सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।
कुल 20 अधिकारियों का हुआ तबादला
तबादलों की लिस्ट में अपर मुख्य सचिव गुरदीप सिंह को भी वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। राजस्व परिषद के सदस्य राज प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। अनीता सी मेश्राम को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। मुकेश मेश्राम को प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर सिर्फ वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त का जिम्मा दिया गया है। भुवनेश कुमार को लखनऊ के कमीश्नर पद के अतिरिक्त भार से मुक्त कर व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के सचिव पद का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा भुवनेश कुमार को प्राविधिक शिक्षा विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  शाही इमाम ने कहा आपसी झगड़े से होगा बीजेपी को फायदा, करलो सुलह

यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित घोष को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के निदेशक रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ-साथ यूपीएसआईडीसी और लघु उद्योग निगम के आयुक्त और निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नागरिक उड्डयन और राज्य सम्पत्ति विभाग की प्रमुख सचिव अनीता सिंह को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. हरिओम को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  ‘मोदी जी, कर्ज माफी के लिए यूपी में सरकार बनने का इंतजार क्यों?’

अगले पेज पर पढ़िए- कौन बना है सीएम का सचिव

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse