यूपी चुनाव 2017 : चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.14 फीसदी मतदान

0

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.14 फीसदी मतदान हुआ। 11 बजे तक यह आंकड़ा 23.78 फीसदी और 9 बजे तक 10.23 फीसदी था। एक बजे तक कौशांबी में 38 फीसदी, रायबरेली फीसदी, रायबरेली में 45 फीसदी, ललितपुर में 41 फीसदी मतदान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, मुलायम के 'अमरप्रेम' की क्या है वजह?

सुबह 11 बजे तक 23.78 फीसदी मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक यह आंकड़ा 10.23 फीसदी था। 11 बजे तक बांदा में 21 फीसदी, रायबरेली में 25.2 फीसदी, जालौन में 22.8 फीसदी, इलाहाबाद में 24.24 फीसदी, चित्रकूट में 25 फीसदी, ललितपुर में 25 फीसदी और प्रतापगढ़ में 24 फीसदी मतदान हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  बेकार नहीं जाएगी शहीदों की कुर्बानी, आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाएगी सरकार-अमित शाह

चरखारी विधानसभा क्षेत्र में महाराजपुरा गांव में अभी तक वोटिंग शुरू नहीं हुई है। यहां गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव वालों को कहना है कि उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं, ऐसे में हमने वोट नहीं डालने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस सत्ता में आई, तो कैंसर रोगियों का होगा मुफ्त इलाज: अमरिंदर

फतेहपुर के खागा में गांव वालों ने भी विकास के मुद्दे पर मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां बूथ नंबर 105 और 106 पर शुन्य वोट डले हैं, जबकि 107 पर नौ और 109 नंबर बूथ पर आठ वोट डले हैं।