भारत को नहीं मालूम कि जाधव पाकिस्तान में किस हाल में है

0
जाधव
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : भारत ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कहां रखा गया है और उनकी हालत कैसी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि काउंसलर ऐक्सेस के लिए कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद अभी तक जाधव से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने फिर कहा कि जाधव को दी गई सजा कानून और न्याय की मूल मान्यताओं के खिलाफ है और अगर सजा पर अमल होता है तो इसका दोनों देशों के रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कुलभूषण निर्दोष हैं, उन्हें अगवा किया गया था। वह नेवी से रिटायर्ड हैं…यह बात पाकिस्तान को पिछले साल ही बता दी गई थी। पाक की तथाकथित कानूनी प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं है। अगर सैनिक अदालत के फैसले को लागू किया तो हम इसे साजिशन हत्या मानेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  रिपोर्ट में खुलासाः भारत विरोधी आतंकी गुटों का गढ़ है कराची शहर

बागले ने बताया कि जाधव को पाकिस्तान में कहां रखा गया और उनके सेहत कैसी है, इस बारे में भारत को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमने 13 बार काउंसलर ऐक्सेस की रिक्वेस्ट की है, लेकिन अब तक पाकिस्तान ने हमें जाधव से नहीं मिलने दिया है। इस कारण हमें जाधव के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिल पा रही है। हमें काउंसलर ऐक्सेस न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है, इंटरनेशनल नॉर्म्स के मुताबिक इस तरह के मामलों में कांउसलर ऐक्सेस दिया जाता है, लेकिन एक साल से हमें काउंसलर ऐक्सेस नहीं दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी सवाल का जवाब तभी दिया जा सकता है जब काउंसलर एक्सेस मिले।

इसे भी पढ़िए :  पम्पोर हमले से खुश है आतंकियों का आका, दी ड्रोन से हमला करने की गीदड़ भभकी

अगले पेज पर पढ़िए- विदेश मंत्रालय ने जांच पर उठाए सवाल

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse