ITBP ने दी जवानों की पत्नियों को ये अजीबो-गरीब सलाह, ऐसे रखें अपने पति की निगरानी

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सुदूरवर्ती सीमांत क्षेत्रों में तैनात अपने जवानों और उनकी पत्नियों को एक अनोखी पुस्तक वितरित की है, जिसमें लिखा है कि अपने पति को दोबारा शादी नहीं करने दें और उनके रेजीमेंट संख्या और रैंक आदि की पूरी जानकारी रखें।

इसे भी पढ़िए :  सिर्फ़ विकास से नहीं हल होगी कश्मीर की समस्या- उमर

 

चीन-भारत सीमा पर तैनात रहने वाले बल ने अपने जवानों की पत्नियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए पहली बार इस तरह की पहल की है। यह पुस्तक अर्द्धसैनिक बलों की एक और बुकलेट के साथ वितरित की गई है जिसे जवानों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य तथा निजी साफ-सफाई के मुददों के बारे में जानकारी देने के लिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  राज्य और केंद्र मिलकर काम करें तभी होगा विकास: पीएम

 

इन दो पुस्तकों की 85 हजार से अधिक प्रतियां प्रकाशित की गई हैं और जवानों को भेज दी गयी हैं। आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी ने पुस्तक की प्रस्तावना लिखी है। उन्होंने पीटीआई से कहा कि बल के सभी केंद्रों पर सख्त निदेर्श जारी किये गए हैं ताकि सैनिक जब वे छुटिटयों में अपने घर जाते हैं तो इन पुस्तकों को अपने परिवारों को दें।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया ITBP कैंपस में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse